{"_id":"67ae1062719e62d5150ead5c","slug":"devotees-were-mesmerized-seeing-the-tableaus-the-city-echoed-with-cheers-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-118659-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: झांकियों को देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: झांकियों को देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्ष कर किया शोभायात्रा का स्वागत
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर विकासनगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले रविदास मंदिर में पूजा और हवन किया गया। श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कल्याणपुर स्थित गुरु रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल नगाड़ों के साथ आयोजित इस शोभायात्रा में लोगों ने संत रविदास के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई। संत रविदास के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
बृहस्पतिवार को आयोजित शोभायात्रा का शहर के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा को देखते हुए शहर को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया था। शोभायात्रा में युवा कई करतब दिखाते चल रहे थे। पालकी के पीछे महिलाओं का जत्था भक्ति गीत गाते हुए चल रहा था। कई संस्थाओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने शिव गण की वेशभूषा में हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा पूरे नगर की परिक्रमा करने के बाद कल्याणपुर स्थित मंदिर में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शोभा यात्रा के अध्यक्ष आदित्य, पवन, सुमनलता, रोशन नेगी, लकी, नरेंद्र, संकेत कुमार आदि लोग शामिल हुए।