{"_id":"68911672a68f0cdacf016444","slug":"devotees-gathered-in-temples-for-jalabhishek-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-755650-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़े भक्त
Tue, 05 Aug 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर पछवादून और जौनसार बावर के शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। रिमझिम बारिश के बीच भी मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती रही। शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। विकासनगर में प्राचीन शिव मंदिर बाड़वाला, हनुमतधाम, गुडरिच स्थित हनुमान मंदिर, चकराता में लाखामंडल, चिंताहरण मंदिर, सेलाकुई में श्री थपलेश्वर महादेव मंदिर, श्री गौरीशंकर मंदिर, श्री ऋषिशेष्वर मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, गौरी नारायण मंदिर स्थित शिवालय में सुबह से शिवभक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। कई जगह मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया गया। हनुमत धाम में शिवभक्तों ने 1008 बार शिव का नाम जपकर सभी सनातनियों के मंगल की कामना की। आचार्य आकाश ने बताया की शिव की पूजा के लिए श्रावण मास बहुत पवित्र है। श्रावण मास में सोमवार को व्रत करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आचार्य जीवन भट्ट और राजेंद्र शर्मा ने रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर महंत विष्णु महावर, विकास शर्मा, पंडित विनय प्रसाद उनियाल, मदन शर्मा, सूरज, प्रियंका नागपाल, नर्मदा शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, पछवादून गढ़वाल सभा के भवन में गढ़वाल समाज की महिलाओं ने श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर शिव पूजन और कीर्तन किया। रविवार से सोमवार तक कीर्तन और पूजन का क्रम चलता रहा। इस दौरान अमिता नेत्री, मधु सती, विनीता पैन्यूली, एकता थपलियाल, बीना पैन्यूली, सुशीला पैन्यूली गायत्री, शशि कंडवाल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन