{"_id":"6775074600d28939990de1d0","slug":"devotees-are-excited-about-the-chardham-winter-yatra-reaching-despite-severe-cold-and-snowfall-uttarakhand-new-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शीतकालीन यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद हैं पहुंच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शीतकालीन यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद हैं पहुंच रहे
Wed, 01 Jan 2025 02:49 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:49 PM IST
सार
बाबा केदार के दर्शन के लिए हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगोत्री धाम के प्रवास स्थल मुखबा में 3,114 श्रद्धालु मां गंगा और यमुनोत्री धाम के प्रवास स्थल खरसाली में 614 तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 30 दिसंबर तक 15,314 तीर्थयात्री चारधामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं।इनमें केदारनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सर्वाधिक 6,482 श्रद्धालु पहुंचे हैं, जबकि पांडुकेश्वर में 5,104 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी ने गत आठ दिसंबर को पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा का श्रीगणेश किया था। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। बाबा केदार एवं मद्महेश्वर भगवान की डोली शीतकाल के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होती है।
विज्ञापन
खरसाली में 614 तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन कर चुके
छह माह तक यहीं भगवान केदारनाथ और मद्महेश्वर के दर्शन होते हैं। बाबा केदार के दर्शन के लिए हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगोत्री धाम के प्रवास स्थल मुखबा में 3,114 श्रद्धालु मां गंगा और यमुनोत्री धाम के प्रवास स्थल खरसाली में 614 तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए साल में लोगों को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें, नई पहलों की अमर उजाल ने की पड़ताल, पढ़ें ये रिपोर्ट
सोमवार को 518 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। पांडुकेश्वर में 364 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए, जबकि मुखबा में 18 और खरसाली में आठ यात्री पहुंचे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए। ठंड से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।