फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devi durga 52 Shakti Peeth theme park will built in haridwar

अब अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं, यहां एक साथ हो सकेंगे देवी की 52 शक्तिपीठ के दर्शन

Wed, 05 Sep 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 05 Sep 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Devi durga 52 Shakti Peeth theme park will built in haridwar

देवी की 52 शक्तिपीठों के दर्शन  करने के लिए अब आपको अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं है। हरिद्वार में एक साथ सभी शक्तिपीठ के दर्शन हो सकेंगे। पर्यटन विभाग ने दस हेक्टेयर भूमि पर 52 शक्तिपीठ बनाने के लिए 6.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा है। जिलाधिकारी की ओर से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर पर ही वन विभाग से भूमि की एनओसी लेने का कार्य किया जाएगा।  

विज्ञापन


13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टीनेशन के अंतर्गत हरिद्वार में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए देशभर के 52 शक्तिपीठों का एक थीम पार्क हरिद्वार में बनाने की योजना बनाई गई थी। जिसके लिए जिला प्रशासन ने कई स्थानों पर भूमि की तलाश की। जिला पर्यटन विभाग ने तहसील से थीम पार्क के लिए उपयुक्त स्थान की मांग की।
विज्ञापन


तहसील स्तर पर पर्यटन विभाग को ग्राम देवपुरा अहतमाल के समीप स्थित नक्षत्र वाटिका के पास खाली जमीन होने की बात कही, लेकिन यह भूमि वन विभाग की होने के कारण पेंच फंस गया है। विभाग ने यहां दस हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा है। अब पर्यटन विभाग ने तहसील से थीम पार्क के लिए चिह्नित दस हेक्टेयर भूमि का नजरिया नक्शा मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थीम पार्क में ये सुविधाएं हैं प्रस्तावित

Devi durga 52 Shakti Peeth theme park will built in haridwar
मदन कौशिक - फोटो : file photo

थीम पार्क में ये सुविधाएं हैं प्रस्तावित
थीम पार्क में भव्य स्वागत द्वार, बुकिंग काउंटर, रेस्टोरेंट, दस सीटर टॉयलेट ब्लॉक, पांच कक्षों का कार्यालय भवन, पर्यटन सूचना केंद्र, पार्किंग, वर्षा जल संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, सोलर लाइट आदि से पार्क को सुसज्जित किया जाएगा। वहीं देश भर की 52 शक्तियों का दर्शाने के लिए गैलरी का भी निर्माण करवाना प्रस्तावित है।  

अलग से रखा जाएगा स्टाफ
52 शक्तिपीठ थीम पार्क की प्रबंधन और देखरेख के लिए अलग से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। पार्क के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश लोगों को दिया जाएगा।  वहीं थीम पार्क में प्रवेश करने के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा।  

हरिद्वार में एक ही स्थान पर 52 शक्तिपीठों की स्थापना कराना राज्य सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके लिए जिला प्रशासन को भूमि चिह्नित करने के आदेश दिए थे। प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर क्लीयरेंस के लिए भेज दी गई है। शीघ्र ही इस योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा।  
- मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed