फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deveshwari campaign against alcohol

सहेलियों संग मिलकर देवेश्वरी ने चलाया 'महान' अभियान, सुनेंगे तो कह उठेंगे वाह...

Mon, 25 Sep 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Sep 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
deveshwari campaign against alcohol
गांव में शादियों में मेहमानों का स्वागत दूध दही से किया जाता है

देवेश्वरी शादी के बाद ससुराल पहुंची तो वहां को माहौल देख कर दंग रह गई। माहौल इतना खराब की महिला और लड़कियों के लिए घर से निकलना मुश्किल था।

विज्ञापन


देवेश्वरी के वजह से आज चमोली के करीब आधा दर्जन गांव में शादियों में मेहमानों का स्वागत दूध दही से किया जाता है। इसके पीछे पाडुली गांव की देवेश्वरी देवी है, जिसने अपनी 12 सहेलियों के साथ मिलकर पाडुली समेत आसपास के आधा दर्जन गांव में शराब के खिलाफ चलाया है।
विज्ञापन


देवेश्वरी देवी (38) की शादी 1998 में बगड़वालधार पाडुली के कमल सिंह से हुई। उस वक्‍त गांव के आसपास शराबियों का उत्पात मचा रहता था। तब बाजार तक आना जाना आसान नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अभियान से जुड़ी महिलाओं की संख्या ढाई हजार पार

deveshwari campaign against alcohol
महिलाओं ने शराबियों को पुलिस को सौंपना शुरू किया
देवेश्वरी ने 2012 में गांव की महिलाओं के साथ हालात बदलने का संकल्प लिया। जिसके लिए उन्होंने बिलेश्वरी रावत, सुलोचना, शिवदेई, भारती रावत, सुभागा नेगी, मंजू, धर्मा देवी, आशा देवी, बसंती देवी आदि महिलाओं के साथ शराब विरोधी मुहिम की शुरुआत कर दी।

आरंभ में शराबियों को समझाने का प्रयास किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। फिर इन महिलाओं ने शराबियों को पुलिस को सौंपना शुरू किया। वह कहती हैं कि हमने हिम्मत दिखाई तो दूसरी महिलाएं भी सामने आईं। आज अभियान से जुड़ी महिलाओं की संख्या ढाई हजार हो गई है।

शुरू में लोगों ने इस अभियान को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन जब हमने जब हार नहीं मानी तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। अब गांव में शादी ब्याह व अन्य समारोहों में शराब के जगह दूध, दही व छांछ परोसी जाती है।

अगथला, कम्यार, बैरागना, पाडुली, पीपलकोटी, नौरख, मंडल में विवाह अथवा अन्य समारोह में शराब परोसनी बंद कर दी गई है। यहां मेहमानों का स्वागत दूध, दही और छांछ से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed