फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dev Sanskriti Vishwavidyalaya sixth convocation, Lok Sabha Speaker Om Birla

Dev Sanskriti Vishwavidyalaya: दीक्षांत समारोह में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, छात्र-छात्राओं को उपाधि से नवाजा

Tue, 01 Nov 2022 07:37 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Nov 2022 07:37 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है। यहां से शिक्षित विद्यार्थी जहां भी जाएं दुखियों का सहारा बनें।अंधेरे के लिए सवेरा बनें।

विज्ञापन
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya sixth convocation, Lok Sabha Speaker Om Birla
दीक्षांत समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय टॉपर उर्वशी शर्मा, वंदना आर्य, चित्रा कश्यप, रूपम, आकर्षित मौर्य को उपाधि प्रदान की।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है। यहां से शिक्षित विद्यार्थी जहां भी जाएं, दुखियों का सहारा बनें। अंधेरे के लिए सवेरा बनें। उन्होंने कहा कि यहां केवल आध्यात्मिक और आधुनिक शिक्षा ही नहीं जीवन प्रबंधन भी सिखाया जाता है।
विज्ञापन


Dev Sanskriti University: योग और संस्कृत में कॅरिअर तलाश रहे विदेशी छात्र, अब तक 151 ले चुके डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आज भारत दमदार ढंग से दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। दुनिया को नई दिशा देने का काम कर रहा है। इसमें युवाओं की बौद्धिक क्षमता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि भौतिकवाद में रहने वाले दुनिया के लोग भी शांतिकुंज जैसे स्थानों पर शांति प्राप्त करने के लिए आते हैं। डेमोक्रेसी और डेमोग्राफी भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। भारत के पास जीवंत और सशक्त लोकतंत्र है। दुनिया में सबसे अधिक कार्यशील जनसंख्या है। जिससे विज्ञान और आध्यात्म के बल पर भारत दुनिया का भी नेतृत्व में करेगा।

कहा कि यहां व्यक्ति और चरित्र निर्माण भी होता है। दो दशक में विश्वविद्यालय की ख्याति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। दुनिया में जो कुछ भी परिवर्तन हो रहा है उसे देखते हुए भारत ने नई दिशा दुनिया को दी है। उन्होंने विद्यार्थियों से यहां से अर्जित ज्ञान के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह के अध्यक्ष कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि देसंविवि एकमात्र विवि है। जहां ज्ञानदीक्षा समारोह होता है। जिसके माध्यम से युवाओं को चरित्रवान एवं निष्ठावान छात्र बनने की प्रतिज्ञा कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यहां से उत्तीर्ण होकर नए जीवन में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राएं विवि  से प्राप्त गुणों का अन्यों में भी प्रसार करेंगे।

2667 विद्यार्थियों को दी डिग्री

कुल 2667 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें छह विश्वविद्यालय टॉपर, 72 पीएचडी और 2589 पीजी, यूजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट विद्यार्थी शामिल हैं। 2589 पीजी, यूजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट विद्यार्थियों में से 1475 छात्राएं हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने गंगा में किया दीपदान 

परमार्थ घाट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दीपदान और दो मिनट का मौन धारण कर गुजरात के मोरबी में मच्छु पुल के टूटने से मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश में घटने वाली इस तरह की घटनाएं अत्यंत दु:खद है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और समाज को मिलकर कार्य करने की जरूरत है



मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। उन्होंने यहां उन्होंने परमार्थ घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में प्रतिभाग किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, स्वामी चिदानंद सरस्वती और स्वामी नारायण गुरुकुल के प्रमुख संत माधवप्रिय दास ने गंगा में दीपदान कर भगवान से मोरबी में मच्छु पुल के टूटने से मारे गए लोगों को सद्गति देने की प्रार्थना की।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि गुजरात के मोरबी में रविवार को हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस तरह की दुर्घटनाएं सभी के हृदय को विचलित कर देती हैं। इस घटना से कई परिवार बिखर गए। अनेकों लोगों ने अपनों को खो दिया। स्वामी चिदानंद ने ओम बिड़ला को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed