फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dev palanquins reached Dadhou village on night stay

Dehradun News: रात्रि प्रवास पर दधोऊ गांव पहुंची देव पालकियां

Mon, 26 Jun 2023 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dev palanquins reached Dadhou village on night stay
ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत, भंडारे का आयोजन
विज्ञापन


पंजिया गांव स्थित मंदिर से शिलगूर, बिजट और चूडेश्वर महाराज की पालकियां रात्रि प्रवास पर दधोऊ गांव पहुंची। लोगों ने देव पालकियों का भव्य स्वागत किया। दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।

परिवार में खुशहाली और सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए दधोऊ गांव निवासी संतराम चौहान, आनंद चौहान, चंद्र सिंह चौहान, भगत सिंह चौहान (बिंडाईक परिवार) के आमंत्रण पर पालकियां एक रात्रि प्रवास पर दधोऊ गांव पहुंची। भूखे पेट आराधना करने के पश्चात देवता ने दोपहर के दो बजे करीब प्रवास पर जाने की लिए हामी भरी। ढोल नगाड़ों और शंखनाद के बीच पालकियों को रवाना किया गया। पालकियों पर जगह-जगह पुष्प बरसाए गए। करीब 4 बजे तीनों पालकियां दधोऊ गांव पंहुची।
विज्ञापन




चारों भाइयों के आग्रह पर पालकियों को उनके पुस्तैनी मकान में प्रवेश कराया गया। भंडारे का आयोजन भी हुआ। पूरी रात देवता की स्तुति की गई। सोमवार को तीनों पालकियां पंजिया लौटेंगी। इस मौके पर पुजारी संतराम भट्ट, बजीर टीकम सिंह चौहान, भंडारी दिवान सिंह चौहान, मंदिर समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, ग्राम प्रधान प्रीति चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed