{"_id":"6aa1bbafd3dae73ee3049b9d","slug":"despite-an-adequate-budget-only-40-percent-of-the-green-building-work-has-been-completed-an-inquiry-will-now-be-conducted-dehradun-news-c-5-drn1037-1062354-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पर्याप्त बजट के बावजूद भी 40 प्रतिशत हुआ ग्रीन बिल्डिंग का काम, अब होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पर्याप्त बजट के बावजूद भी 40 प्रतिशत हुआ ग्रीन बिल्डिंग का काम, अब होगी जांच
विज्ञापन
देहरादून। सरकार ने पर्याप्त मात्रा में बजट दिया,काम करने के लिए भरपूर समय मिला लेकिन ग्रीन बिल्डिंग का काम 40.5 प्रतिशत ही हो पाया। काम में देरी पर नाराजगी जताते हुए डीएम आशीष चौहान ने मामले में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन में होगी प्रगति समीक्षा की जाएगी। डीएम ने लापरवाही बरतने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वसूली की प्रक्रिया अमल में लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यह राज्य की एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल सभी औपचारिकताएं पूरी करने और साइट पर पर्याप्त मात्रा में मैनपावर, मशीनरी व मटेरियल तैनात कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि वे हर 15 दिन में इस प्रोजेक्ट की खुद समीक्षा करेंगे। इसके बावजूद भी इसमें वांछित प्रगति नही मिली तो कार्यदायी संस्था के विरूद्व कडी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, सीपीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश, स्मार्ट सिटी के एसीईओ तीर्थ पाल सिंह, एजीएम आईटी मनवीर जोशी और एजीएम वाटर वर्क केपी चमोला आदि मौजूद रहे।
-- -
21 करोड़ रुपये होल्ड करने पर जवाब तलब
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था की ओर से 21 करोड़ रुपये की धनराशि होल्ड किए जाने पर भी सख्त लहजे में जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण कार्यों में विलंब गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करना कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
-- -
अधिकारियों और एजेंसियों पर गिरेगी गाज
समीक्षा के दौरान सामने आया कि एक्सटर्नल सीवरेज सिस्टम, टाइल वर्क, साइट डिप्लॉयमेंट और डोर शटर फिटिंग जैसे जो कार्य जून माह तक शुरू हो जाने चाहिए थे, वे अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा पर्ट चार्ट में भी भ्रामक व गलत जानकारी दी गई। इस लापरवाही पर डीएम ने संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
-- -
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ई-बसों का नियमित संचालन के निर्देश
इसके अलावा डीएम ने बैठक में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ई-बसों का निर्धारित रूट पर नियमित संचालन करने के भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी बसे ऑपरेशनल नहीं है, उनका कारण प्रस्तुत करें।