{"_id":"62f7fb2329d729250458b501","slug":"desh-bhakti-songs-resonated-in-the-tricolor-yatra-crowd-gathered-city-news-drn4199449124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा में गूंजे देश भक्तिगीत, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा में गूंजे देश भक्तिगीत, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के अमृत महोत्सव की धूम पूरे दून शहर में देखने को मिल रही है। पूरा शहर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और देश के वीर क्रंातिकारियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी के तहत शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देहरादून देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए नजर आए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में जाखन, राजपुर रोड, घंटाघर से होते हुए लैंसडौन चौक तक विशाल तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी कुलदीप कुमार, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बग्गा और युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने संयुक्त रूप से किया। तिरंगा सम्मान यात्रा में युवा मोर्चा महानगर की ओर से 750 फीट का तिरंगा बनाया गया था। सम्मान यात्रा में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, लोक सभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, पुष्कर काला, आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज पंत, मधु सूदन जोशी, विपुल मैंदोली, कुलदीप पंत, साक्षी शंकर, सत्यम अरोड़ा, राहुल चौहान, गौरव केसला, अक्षत जैन, दीपक सोनकर आदि मौजूद रहे।
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से श्री अभयमठ शक्तिपीठ मंदिर परिवार से जुड़े भक्तों को तिरंगे वितरित किए गए। इस मौके पर मठ की व्यवस्था समिति की ओर से समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, दिगंबर राजेश पुरी महाराज, रीना मेहंदी रत्ता, प्रशांत, गोपाल सिंघल आदि मौजूद रहे। उधर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सुद्दोवाला मंडल के ग्राम सभा सुद्दोवाला में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह पुंडीर, सुभाष चंद्र, सुखदेव पासवान, राहुल पुंडीर, संजीव, मयंक किमोला, लक्ष्मण गुसाईं, रितिक रावत, अजय प्रताप सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दून विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाल शुभारंभ किया गया। दून विवि में स्थापित एनसीसी के केडेट्स ने मार्च निकाला और तिरंगा शोभा यात्रा के साथ नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुकता अभियान भी चलाया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे समाज में नई पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम के प्रति उत्साह पैदा करने वाला है। इस दौरान विवि के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, प्रो. एचसी पुरोहित, प्रो. आरपी ममगाईं, प्रो. कुसुम अरुणांचलम, डॉ. रीना सिंह, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. नरेंद्र रावल, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट के नेतृत्व में नत्थनपुर छह नंबर पुलिया से जोगीवाला, बदरीपुर, माजारी माफी, नवादा के ग्रामीण इलाकों में तिरंगा बाइक रेली निकाली गई। इस मौके पर शुभवनती, ज्योति थापा, दुर्गा यादव, गोरी रोतेला, उषा उनियाल, सत्या चमोली, दीपा रावत, दीपा आदि मौजूद रहे। उधर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड इकाई की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में शहर भर के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर लच्छू गुप्ता, डीडी अरोड़ा, राहुल अग्रवाल, नितिन जैन, राजकुमार तिवारी, कुलदीप, सचिन जैन आदि मौजूद रहेे। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने उत्साह के साथ घर-घर तिरंगा लहराया। इस मौके पर मोहम्मद शाहिद, सुमित सहगल, सिमरन, दिनेश अरोड़ा, अमजद तौसीफ, सीमा गांधी, धर्मेंद्र डैडी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यात्रा में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आठ किलोमीटर तक की यात्रा निकाली। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति के गीतों व वन्दे मातरम, भारत माता की जय, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, अशफाकुल्ला, व देश के शहीद अमर रहे के नारे लगाते हुए आगे बढे़। इस मौके पर प्रीतम सिंह, राजेन्द्र शाह, जगदीश धीमान, गरिमा दसौनी, सुमित्रा ध्यानी, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर नेहरू कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रंजीत भंडारी, सतेंद्र नेगी, अमित भंडारी, जय थपलियाल आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेसी नेता राजकुमार के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली। तीन किलोमीटर लंबी यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंत्री रेखा आर्य ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। देशभक्ति के गीतों से शुरू हुई यह पदयात्रा रेसकोर्स पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। मंत्री रेखा आर्य ने तिरंगा झंडे के तीनों रंगों की व्याख्या करते हुए बताया कि केसरिया रंग हमे बताता है कि हम साहसी हों, सफेद रंग हमें यह बताता है कि देश में सत्यता और शांति कायम है। साथ ही हरा रंग हरियाली, सुख समृद्धि और देश की खुशहाली के प्रतीक के रूप में हमें प्रेरित करता है। कार्यक्रम में विधायक खजानदास समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।