फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deputy Chairman of the Board shall re-selection in Kent

कैंट बोर्ड में उपाध्यक्षों का होगा दोबारा चयन

Thu, 01 Aug 2013 09:39 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chairman of the Board shall re-selection in Kent

छावनियों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने और रक्षा मंत्रालय से छह माह के कार्यकाल विस्तार की मिली स्वीकृति के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर दोबारा चयन होगा।

विज्ञापन


कैंट एक्ट के तहत कार्यकाल बढ़ाने का प्रावधान सिर्फ निर्वाचित सभासदों के लिए हैं, जबकि उपाध्यक्ष के चुनाव का सीधा मतदान न होने से पद विशेष के लिए संशय बना हुआ था।
विज्ञापन


अब महानिदेशालय रक्षा संपदा ने कार्यकाल वृद्धि के तहत आई 58 छावनियों में मुख्य अधिशासी अधिकारियों को उपाध्यक्ष चयन प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं।

62 से 58 छावनियों में निर्वाचित बोर्ड का जून में कार्यकाल पूरा होने के बाद सभी परिषदों में निर्वाचित सदस्यों को दिसंबर 2013 तक सेवा विस्तार दिया गया। जनगणना 2011 के आंकड़े प्राप्त न होने के चलते रक्षा संपदा महानिदेशालय ने सभासदों को छह माह का सेवा विस्तार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में सभी सभासदों का कार्यकाल बढ़ गया, लेकिन उपाध्यक्ष निर्वाचित सदस्यों के बीच से चुने जाने के कारण इस पद को लेकर संशय है। सीईओ गढ़ी कैंट अरविंद द्विवेदी ने बताया कि डीजी कार्यालय से उपाध्यक्ष पद पर दोबारा चयन की औपचारिकता पूरी करने के निर्देश जारी किये गए हैं।

उपाध्यक्ष की होगी अग्निपरीक्षा
सभासदों के बहुमत से चुनकर बने उपाध्यक्षों को दोबारा अग्निपरीक्षा देनी होगी। कार्यकाल विस्तार का फायदा मिलने के बाद सभासद अब दोबारा उपाध्यक्ष का चयन करेंगे। इसके लिए सभासदों में वोटिंग या आपसी सहमति भी हो सकती है। चुने जाने वाले उपाध्यक्ष को इसके बाद छह माह कार्यकाल विस्तार का लाभ मिलेगा।


दोबारा बैठाने होंगे समीकरण
गढ़ी व क्लेमेंटटाउन कैंट में उपाध्यक्ष पद के लिए अब दोबारा खींचतान होगी। छह माह तक उपाध्यक्ष बनने के लिए दावेदार सभासदों से गठजोड़ करेंगे। ऐसे में उपाध्यक्ष की कुर्सी खिसकाने को लेकर भी विरोधी खेमे दांव खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed