फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Departments should work together on water problem: SDM

पानी की समस्या पर मिलकर काम करें विभाग : एसडीएम

Sat, 27 Apr 2024 06:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Departments should work together on water problem: SDM
मसूरी में पानी की समस्या को लेकर एसडीएम ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर में कहीं भी पानी की समस्या होने पर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि पर्यटन सीजन में पानी की समस्या न हो इसके लिए दोनों विभाग मिलकर काम करें।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम डाॅ. दीपक सैनी ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन, चारधाम यात्रा और गर्मी को देखते हुए लोगों और पर्यटकों को पानी की कोई समस्या न हो इसको लेकर पेयजल निगम, जल संस्थान तैयारी में जुट जाएं। कहीं से भी शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में साढ़े 11 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पीक पर्यटन सीजन में 14 एमएलडी की डिमांड रहती है। ऐसे में जरूरी तैयारी पहले से ही कर ली जाए। उन्होंने जल संस्थान को एक घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि बार्लोगंज में पानी के लो प्रेशर की समस्या को दूर कर लिया गया है। गनहिल में चल रहा काम इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। कैमल बैक में चल रहे कार्यों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है। बैठक में एई जल संस्थान टीएस रावत, एई पेयजल निगम विनोद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed