{"_id":"b8ba574f5e161eb83d3eb3008a9b7cc4","slug":"department-of-ayush-additional-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की जिम्मेदारियां बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की जिम्मेदारियां बदली
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Sep 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने कुछ अफसरों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। काफी दिन बाद मनीषा पंवार से विद्यालयी शिक्षा लेकर प्रमुख सचिव एस राजू को दे दिया गया है। रुद्रपुर भूमि प्रकरण में सस्पेंड हुए आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल को बहाल करने के साथ ही आयुष विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
आईएएस एस राजू विद्यालयी शिक्षा प्रमुख सचिव
कार्मिक विभाग से जारी तबादला आदेशों केक्रम वरिष्ठ आईएएस एस राजू विद्यालयी शिक्षा के नए प्रमुख सचिव होंगे। उनके पास पूर्व के सभी विभाग पेयजल, समाज कल्याण, संस्कृत शिक्षा, आयुक्त समाज कल्याण शाखा व बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी यथावत रहेगी।
विज्ञापन
सचिव मनीषा पंवार से विद्यालयी शिक्षा लेकर गन्ना विभाग व चीनी उद्योग विभाग दिया गया है। अपर सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी से आयुष व जलागम विभाग ले लिया गया है। उन्हें संस्कृत शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। अपर सचिव वित, ऊर्जा व मुख्य सचिव के स्टाफ आफिसर डॉ. एमसी जोशी को वर्तमान पदभार के साथ साथ जलागम की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन
आयुष विभाग के अपर सचिव
उधर शासन ने रुद्रपुर नजूल भूमि प्रकरण में निलम्बित चल रहे हरीश चंद्र सेमवाल को बहाल करते हुए शासन में बतौर अपर सचिव तैनती दी है। उन्हें सचिवालय में आयुष विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। सेमवाल अभी तक मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध थे। उधर, हरिद्वार में तैनात डिप्टी कलक्टर वीर सिंह के अल्मोडा भेजे जाने के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।