{"_id":"679372ed65d4831e9d5c9e54894ea5e3","slug":"dental-doctor-posting-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम में होगी 150 डेंटल डाक्टरों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम में होगी 150 डेंटल डाक्टरों की नियुक्ति
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए अब दंत चिकित्सकों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
150 दंत चिकित्सकों की नियुक्ति की लंबे समय से लटके प्रस्ताव पर बुधवार को वित्त विभाग की स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद गुरुवार को नियुक्तियों के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए। डेंटल डाक्टरों की तैनाती का उद्देश्य दुर्गम इलाकों में मरीज को अब साधारण रोगों का उपचार मिल सकेगा।
एमबीबीएस डाक्टरों की कमी को देखते हुए विभाग ने डेंटल डाक्टरों का सहारा लिया है। सभी डेंटल डाक्टर डिस्पेंसरियों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किये जाएंगे। प्रदेश में 60 प्रतिशत चिकित्सकों के पद खाली होने से डेंटल डाक्टरों की नियुक्त होने से बढ़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सीएम के प्रस्ताव पर अनुमोदन के बाद लंबे समय तक वित्त विभाग फाइल पर आपत्तियां लगा रहा था। प्रस्ताव पर लंबे समय तक चली खींचतान के बाद जब मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने हस्तक्षेप किया तो वित्त की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
जारी आदेश में सभी चिकित्सकों को दुर्गम इलाकों में तैनात करने का आदेश है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने बताया कि प्रस्ताव पर वित्त विभाग की मंजूरी मिलने के बाद अब 150 डेंटल डाक्टर प्रदेश के दुर्गम इलाकों में तैनात किये जा सकेंगे। एमबीबीएस चिकित्सकों की भारी कमी के चलते इन नियुक्तियों से पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं सुधारने में मदद मिलेगी।