{"_id":"59763f424f1c1b9c328b461a","slug":"dengue-patient-identified-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में 14 साल के बच्चे को हुआ डेंगू, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में 14 साल के बच्चे को हुआ डेंगू, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.टीसी पंत ने बताया कि जौलीग्रांट स्थित हिमालय हास्पिटल में भर्ती रोशनाबाद, हरिद्वार निवासी मरीज का सैंपल जांच में पाजिटिव पाया गया है। इससे पहले बिजनौर निवासी एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
रोशनाबाद हरिद्वार निवासी 14 वर्षीय किशोर को तेज बुखार की शिकायत के चलते हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को मरीज की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
राजधानी में डेंगू का यह दूसरा मामला है। सीएमओ डा.टीसी पंत ने कहा कि डेंगू के मामले देखते हुए सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। टीम अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। दून निवासी किसी व्यक्ति में फिलहाल डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन