{"_id":"64e3c0a92aaa58281c02ad47","slug":"dengue-is-spreading-there-are-no-arrangements-for-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-227980-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 21 अगस्त 2023, विकासनगर कार्यालय की खबरों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 21 अगस्त 2023, विकासनगर कार्यालय की खबरों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी सप्ताह चलेगा शक्ति नहर किनारे पर जलविद्युत निगम का बुल्डोजर : नोटिस की समय सीमा समाप्त होने पर कार्रवाई की तैयारी में जुटा निगम, कब्जे हटाने की कार्रवाई से पहले खुद ही निर्माण हटा रहे कब्जाधारी
विकास
कैनाल रोड के बुरे हाल, नजर हटी तो दुर्घटना के हो सकते हैं शिकार : गड्ढों से भरी सड़क, उधड़ी सड़क पर चलना भी हुआ मुश्किल
स्वास्थ्य
पैर पसार रहा डेंगू, सरकार अस्पताल में उपचार के नहीं हैं इंतजाम, अस्पताल में प्लेटलेट की व्यवस्था नहीं, निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे मरीज
शिक्षा
- भूधंसाव से राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन खतरा : भूधंसाव के चलते प्राथमिक विद्यालय साहिया पाचन के भवन के ढहने का खतरा बना हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले 43 बच्चों को राजकीय इंटर कॉलजे में शिफ्ट किया गया था, लेकिन छात्रों को शिफ्ट करने के बाद शिक्षा विभाग छात्रों की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
अन्य खबरें
- वन प्रभाग की कनासर रेंज स्थित देवदार का जंगल न सिर्फ प्रदेश और देश में बल्कि विश्वस्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। कनासर के जंगल में एशिया का सबसे पुराना वृक्ष मौजूद होना जंगल की विशेषता को दर्शाता है, लेकिन लकड़ी चोर जंगल की इस विश्वस्तरीय पहचान पर लगातार आरी चलाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
- युवा बनना चाह रहे ठेकेदार, विभाग बना हसरत के बीच दीवार : लोनिवि में नहीं हो रहा डी श्रेणी का पंजीकरण, अधिकारी पोर्टल में तकनीकी समस्या को बता रहे कारण
- जौनसार बावर की चकराता तहसील के खत शैली ग्राम घिगोंऊ निवासी गोपाल सिंह तोमर का चयन 52वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। चैंपियनशिप 1 से 5 सितंबर के बीच जम्मू कश्मीर के बख्शी स्टेडियम और शेर ए कश्मीर इनडोर स्टेडियम में आयोजित होगी।
- जाखन गांव में भूस्खलन से 11केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण कुलैथ गांव में बीते बुधवार से बिजली आपूर्ति ठप है। छह दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से 17 परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। बारिश के चलते नई लाइन बिछाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
फालोअप
- भूस्खलन की जद में आए जाखन गांव का प्राथमिक स्कूल भी खतरे की जद में हैं। हालांकि अभी तक भवन में दरारें नहीं आई हैं, लेकिन स्कूल परिसर के निकट गहरी दरारें होने की वजह से भवन के जमींदोज होने का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते यहां पढ़ने वाले 12 छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने अस्थायी व्यवस्था की है। जिसके तहत छात्रों का पठन-पाठन कार्य हो रहा है।
- भू-गर्भीय सर्वे में सुरक्षा की दृष्टि से भूस्खलन की जद में आए जाखन गांव को ग्रामीणों को रहने के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को विस्थापित करने के लिए आसपास के क्षेत्र में भूमि तलाशने की कवायद तेज कर दी है।