{"_id":"5d85acc38ebc3e93a334314d","slug":"dengue-in-dehradun-165-new-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में डेंगू के 165 नए मरीज सामने आए, सरकारी आंकड़ा 2434 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में डेंगू के 165 नए मरीज सामने आए, सरकारी आंकड़ा 2434 पहुंचा
Sat, 21 Sep 2019 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:25 AM IST
सार
- स्वास्थ्य विभाग कर रहा अब तक छह मरीजों की मौत की पुष्टि
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून जिले में 165 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में मौजूदा सीजन में अब तक डेंगू मरीजों का सरकारी आंकड़ा 2434 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग जिले में इस बार अब तक डेंगू के छह मरीजों की मौत की पुष्टि कर रहा है। जबकि निजी अस्पतालों के रिकार्ड के दावों को भी जोड़ लें तो मौत का आंकड़ा 15 से अधिक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दून हास्पिटल में 270 मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांधी शताब्दी अस्पताल में 182 मरीजों के सैंपल की एलाइजा जांच में 71 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी तरह, एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश में और सीएचसी रायपुर में 42-42 मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से क्रमश: 41 और 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिले में अब तक सरकारी अस्पतालों में 11268 मरीजों के सैंपल की एलाइजा जांच हो चुकी हैं। जिनमें 2434 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी के मुताबिक, डेंगू बुखार की रोकथाम और बचाव को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की विभिन्न टीमें आशा कार्यकत्रियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन