{"_id":"4c1dc38d80f8a45dc762b6c1c79691b1","slug":"dengue-effect-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का मच्छर नहीं मान रहा हार, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का मच्छर नहीं मान रहा हार, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Nov 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में गर्मी बनी रहने की वजह से डेंगू का मच्छर खत्म नहीं हो रहा है। यही वजह है कि डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 25 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 816 हो गई है।
विज्ञापन
गरमी है वजह
आमतौर पर इस समय तक मौसम में ठंड बढ़ जाती है। इससे डेंगू का मच्छर खत्म हो जाता है। माना जाता है कि डेंगू का मच्छर ठंड में जीवित नहीं रह पाता है। लेकिन इस वर्ष अभी तक ठंड नहीं बढ़ने के कारण मच्छरों का प्रभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रवीण पंवार ने बताया कि अन्य वर्षों में नवंबर अंत तक ठंड बढ़ने से डेंगू का मच्छर खुद खत्म हो जाता था। लेकिन इस वर्ष अभी तक मौसम में गर्मी बनी हुई है, जिस वजह से डेंगू का मच्छर भी लोगों को बीमार कर रहा है।
विज्ञापन
25 लोगों में पुष्टि
दूसरी ओर, सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल ने बताया कि पिछले हफ्ते दीपावली व अन्य त्योहारों के चलते एलाइजा रिपोर्ट नहीं आई। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 25 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी रोगी अन्य क्षेत्रों से उपचार करवाने के लिए दून पहुंचे हैं। जिले में कुल 816 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।