फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue confirmed in Two more patients in Dehradun

देहरादून में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 10 पहुंची पीड़ितों की संख्या, अस्पतालों में अलर्ट

Thu, 18 Jul 2019 08:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in Two more patients in Dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को दून अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें से एक मरीज शास्त्री नगर तो दूसरा गढ़ी कैंट इलाके से है। देहरादून में अब तक डेंगू के 10 मरीजों सामने आ चुके हैं।  

विज्ञापन


डेंगू के लिहाजा से रायपुर क्षेत्र के अधोईवाला व चंदरनगर इलाके को संवेदनशील बताया जा रहा है। इन्हीं इलाकों से अब तक सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन


दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेडों की संख्या जरूरत पड़ने पर आठ से बढ़ाकर 12 की जा सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन मरीज भर्ती हैं। बाकी मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान 

बृहस्पतिवार को जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी डॉ. सुभाष जोशी ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर रायपुर क्षेत्र का दौरा किया। यहां संवेदनशील इलाकों में जलभराव पाया गया।

यहां डेंगू के लारवा की संभावित स्थिति को जांचा जा रहा है। डॉ. जोशी ने बताया कि सभी जगहों से रिपोर्ट ली जा रही है। आशा और एएनएम के माध्यम से यहां पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed