{"_id":"578c46434f1c1b9132c4bdee","slug":"dengue-22-new-case-found-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में डेंगू के 22 नए मामले मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में डेंगू के 22 नए मामले मिलने से हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Jul 2016 08:31 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरीबाग में डेंगू के 22 नए मामलों की पुष्टि हुई है। एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दवा वितरित की और बचाव के उपाय किए। विभागीय टीम ने क्षेत्र से 35 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं। पूरे क्षेत्र में आज घर-घर में फॉगिंग कराई जाएगी। देहरादून में अब तक डेंगू के कुल 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
पथरीबाग क्षेत्र में डेंगू के दो मामले सामने आने के बाद बीती 15 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में शिविर लगाकर 39 लोगों के सैंपल लिए थे। एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट में इनमें से 22 लोग पॉजिटिव मिले हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पथरीबाग क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की जांच की।
विज्ञापन
49 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद 35 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भरे गए। रैपिड टेस्ट के बाद इन लोगों के एलाइजा टेस्ट किए जाएंगे। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के हर घर में फॉगिंग और केमिकल स्प्रे का छिड़काव किया जाएगा।
अस्पतालों में डेंगू के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सोमवार को सभी मरीजों की दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में जांच कराई जाएगी। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।