फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstration on New Cantt Road, Chakkajam banned

मुख्यमंत्री आवास, राजभवन जाने वाली न्यू कैंट रोड पर धरना प्रदर्शन, चक्काजाम प्रतिबंधित

Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on New Cantt Road, Chakkajam banned
हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने राजभवन, मुख्यमंत्री आवास को जाने वाली न्यू कैंट रोड पर धरना प्रदर्शन, चक्काजाम को प्रतिबंधित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया कि धरना प्रदर्शन, चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा-144 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राजनीतिक दलों, सामाजिक व कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन अधोईवाला में नगर निगम की जमीन पर ही किया जा सकेगा। देहरादून के दमनदीप सिंह बेदी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर बताया था कि आए दिन कई राजनीतिक दलों, कर्मचारी संगठनों की ओर से न्यू कैंट रोड पर धरना प्रदर्शन करने के साथ ही राजभवन व मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाता है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाई जाती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बेदी ने कोर्ट को बताया कि न्यू कैंट रोड पर बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठान, ग्रुप हाउसिंग स्कीम, कई बैंक, पासपोर्ट कार्यालय और हजारों की संख्या में दुकानें हैं, लेकिन धरना-प्रदर्शन और मुख्यमंत्री, राजभवन आवास कूच करने को लेकर प्रशासन की ओर से लगाई जाने वाली बैरिकेडिंग से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने डीएम को नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद डीएम ने यह कार्रवाई की। डीएम का कहना है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed