फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstration of bank workers on demands

मांगों को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन जारी

Sun, 02 Feb 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of bank workers on demands
वेतन संबंधित विसंगतियों समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बैक कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक शाखा के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष के. आर नौटियाल का कहना है कि सरकार बैंक कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है। लंबे समय से कर्मचारी वेतन विसंगतियों को दूर करने और नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार की ओर से मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है अगर दो दिन की हड़ताल के बाद भी भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने मांगों को लेकर कोई पहल नहीं की तो 11 से 13 मार्च तक कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर इस दौरान भी मांगे पूरी नहीं होती है तो अप्रैल महीने में कर्मचारियों की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि हड़ताल के चलते बीते दो दिनों में बैंकों का करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं, एटीएम में भी कैश का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर ललित गुप्ता, कलम सिंह चौहान, रणवीर सिंह, संजय लोधी, अतर सिंह चौहान, राकेश गोयल, सुधीर गुप्ता, विनोद गौतम, पूजा, जीत सिंह चौहान, नरेश कुमार, सुनील सैनी, आरएस चौहान, टीकम सिंह, अजय कुमार, बारू रावत, संजय शर्मा, रेवत राम, राजेश जोश, नरेश कुमार, राकेश कुमार, सतीश कुमार, नसीम अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed