फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstration demanding action against the doctor

गुरप्रीत को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर परिजनों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding action against the doctor
प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल की मान्यता रद्द करने के साथ ही दोषी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीण और महिला के परिजन हाथों में बैनर लेकर तहसील पहुंचे और अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरप्रीत को इंसाफ दिलाने की मांग की। डॉक्टरगंज निवासी मृतका गुरप्रीत कौर के पति कुलविंदर सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी नौ माह की गर्भवती थी। प्रसव के लिए एक सितंबर को उसे भट्टा रोड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि जबरन नॉर्मल डिलीवरी कराई गई, जिससे उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक दौड़ाया गया। देरी और सही इलाज न मिलने के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई। कहा कि अस्पताल के चिकित्सक बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उन्हें डिलीवरी कराने का कोई अनुभव नहीं है। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। अप्रशिक्षित नर्सों द्वारा महिलाओं कि डिलीवरी कराई जाती है, जो कि जोखिम पूर्ण है। मृतका के पति ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि इस संबंध में जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed