{"_id":"65b81fc94b3c532d680fd3a4","slug":"demanded-extortion-of-two-crores-by-threatening-a-case-dehradun-news-c-5-1-drn1030-338845-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: छेड़छाड़ के आरोप में जेल भिजवाने की दी धमकी, फिर मांगी दो करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: छेड़छाड़ के आरोप में जेल भिजवाने की दी धमकी, फिर मांगी दो करोड़ की रंगदारी
Tue, 30 Jan 2024 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:08 PM IST
सार
आरोप है कि आरोपी ने उन्हें महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी और अब दो करोड़ रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी थी। राजपुर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि राहुल सेतिया निवासी डालनवाला ने शिकायत की है। सेतिया की हथनीवाला में जमीन है। उन्होंने गौरव कपूर नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।I
विज्ञापन
Kotdwar News: सिक्किम आर्मी सप्लाई कोर में तैनात सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, शोक में डूबा पूरा गांव
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि आरोपी ने उन्हें महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी और अब दो करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। जमीन पर उसने महिलाओं को बैठा दिया है। बीते दिनों वह साईं मंदिर के पास कुछ लोगों के साथ आया और उनकी कार को रुकवाकर फिर से धमकी देने लगा। एसओ ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गौरव कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।