फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to repair the road, demonstration

सड़क दुरुस्त करने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to repair the road, demonstration
बदहाल पड़े कथियान-डांगूठा मोटर मार्ग के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता। कथियान-डांगूठा मोटर मार्ग की बदहाली पर बृहस्पतिवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र सड़क की हालत में सुधार न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने सड़क की मेंटीनेंस की मांग पर मुख्य अभियंता को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बीते कई साल से विभाग ने सड़क की कोई सुध नहीं ली है। मरम्मत के अभाव में पूरी सड़क बदहाल हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों की वजह से अक्सर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। मेंटीनेंस के अभाव में कई जगहों पर सड़क पर दरारें भी पड़ गई हैं। हर बार विभागीय अधिकारी शीघ्र सड़क मरम्मत का आश्वासन देकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। सड़क से आधा दर्जन से भी अधिक गांव की आबादी जुड़ी हुई है। मार्ग पर सफर करते समय ग्रामीणों को हरदम दुर्घटना का अंदेशा सताता है। प्रदर्शन में महावीर सिंह, कीर्ति सिंह, चेतराम, मूलाराम, निक्कू, भजन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed