फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   demand of PM modi narco test.

प्रधानमंत्री मोदी और शाह के नारको टेस्ट की मांग को लेकर याचिका

Sat, 21 May 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 21 May 2016 03:14 PM IST
सार

  • - उत्तराखंड में राजनीतिक साजिश रचने का आरोप 
  • - भय, अराजकता व असमानता का माहौल बनाया

विज्ञापन
demand of PM modi narco test.
नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty

विस्तार

उत्तराखंड के सियासी घटनाक्रम को लेकर अधिवक्ता और कांग्रेसी नेता राजेश रस्तोगी व उनके दो सहयोगी अधिवक्ताओं अरुण भदौरिया व मनोहर भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई नेताओं के खिलाफ राज्य मानव अधिकार आयोग में याचिका दाखिल की है

विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया गया है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को बर्खास्त कराने की साजिश रचकर इन नेताओं ने प्रदेश में भय, अराजकता और असमानता का माहौल बनाया। जिससे लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने आयोग से इन सभी का नारको टेस्ट कराए जाने और प्रभावी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


आयोग को भेजी याचिका में प्रदेश में पिछले चार साल से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

पीएम समेत इन आठ लोगों के टेस्ट की उठी बात

demand of PM modi narco test.
नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह - फोटो : PTI

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पर साजिश रचकर उत्तराखंड के विकास के संबंधी योजनाओं को रुकवाने और हरीश रावत की सरकार को गिराने के षड्यंत्र  का आरोप लगाया।

इसमें कहा गया कि इस पूरे घटनाक्रम से प्रदेश का विकास तो प्रभावित हुआ ही, राज्य की जनता के अधिकारों का हनन भी हुआ। लिहाजा हरीश रावत की तो जांच हो, लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री समेत इन सभी लोगों का नारको टेस्ट कराया जाए और मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्टिंग करने वाले व्यक्ति का भी नारको टेस्ट हो। ताकि यहां की जनता के हितों को प्रभावित करने के लिए रची गई साजिश में कौन-कौन शामिल रहे, इसका पूरा खुलासा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed