फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   demand of electricity in uttarakhand

सर्दी बढ़ते ही बढ़ गई बिजली की मांग

Mon, 06 Jan 2014 03:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Jan 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
demand of electricity in uttarakhand

उत्तराखंड में सर्दी बढ़ते ही प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से मांग में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जबकि उत्पादन कम होते जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के लिए फायदेमंद होगा केजरीवाल का यह फॉर्मूला
विज्ञापन


इसके कारण प्रदेश में मांग और आपूर्ति के बीच की खाई भर नहीं पा रही है। इसी का नतीजा है कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अब भी कटौती जारी है।

पढ़ें, फेक फेसबुक अकाउंट बनाया और फिर की ऐसी हरकत...
विज्ञापन
विज्ञापन


23 दिसंबर 2013 को प्रदेश में बिजली की मांग 3.3 करोड़ यूनिट थी, जबकि उपलब्धता 3.2 करोड़ यूनिट थी। प्रदेश की जल विद्युत परियोजनाओं से बिजली का उत्पादन 1.1 करोड़ यूनिट हो पा रहा था, लेकिन चार जनवरी को बिजली की मांग बढ़कर 3.5 करोड़ यूनिट से अधिक पहुंच गई।

पढ़ें, सेहत बनाने के लिए खुद को खतरे में डाल रहे आप

जबकि उत्पादन कम होकर 90 लाख यूनिट पर आ गया। हालांकि ऊर्जा निगम की ओर से एक जनवरी से रोजाना 20 लाख यूनिट की अधिक की खरीददारी की जा रही है। इसके बावजूद बिजली की उपलब्धता महज 3.4 करोड़ यूनिट ही हो पा रही है।

पढ़ें, दबंग मंत्री का परिवार भी जलसंस्थान का बकायादार

रोजाना लगभग 10 लाख यूनिट की कमी के कारण हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर सहित अन्य छोटे शहरों में कटौती की जा रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी होने से गीजर, हीटर व अन्य उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ गया है। इससे बिजली की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed