फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   demand of bharat ratna to Swami Shraddhanand

स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की वकालत, शिक्षकों ने बैठक कर उठाई मांग  

Thu, 31 Jan 2019 03:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Jan 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
demand of bharat ratna to Swami Shraddhanand
भारत रत्न - फोटो : self

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों गुरुकुल कांगड़ी के स्थापक स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।   

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने 1902 में गुरुकुल कांगड़ी विवि की स्थापना कांगड़ी गांव में की थी। उस समय स्वामी श्रद्धानन्द महाराज ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए भारत की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करते हुए गुरुकुल में ब्रह्मचारियों को तैयार किया। गुरुकुल और आर्य समाज के हजारों लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। ऐसे में आर्य समाज के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद महाराज को भारत रत्न मिलना चाहिए।

विज्ञापन

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश की आजादी में स्वामी श्रद्धानंद महाराज अहम भूमिका रही है। देश की आजादी में आर्य समाज की ओर से चलाया गया स्वतंत्रता आंदोलन किसी से छिपा नहीं है। बैठक का संचालन करते हुए शिक्षक डॉ. योगेश शास्त्री ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद महाराज को बहुत पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वामी श्रद्धानंद आर्य समाज के पहले संत हैं। जिन्होंने समाज के उत्थान, शिक्षा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपनी जान की आहुति दे दी थी। बैठक में अशोक कुमार, डॉ हुकुम सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार, वेद पाल सिंह, विजय कुमार, अमित कुमार, राज कमल सैनी, दीप कमल, लोकेश, टीकम सिंह, सज्जन कुमार, अशोक कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. योगेश शास्त्री ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed