{"_id":"67b737e6e847e586f60d410b","slug":"demand-for-regular-cleaning-and-sending-garbage-vehicles-to-babugarh-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-118854-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाबूगढ़ में नियमित सफाई और कूड़ा वाहन भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाबूगढ़ में नियमित सफाई और कूड़ा वाहन भेजने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- व्यवस्था न होने पर बोर्ड बैठकों के बहिष्कार की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर के बाबूगढ़ के नवनिर्वाचित सभासद अंकित जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधमंडल अधिशासी अधिकारी से मिला। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से वार्ड में सफाई के लिए नियमित रूप से कर्मचारी भेजे जाने और दैनिक कूड़ा उठान की मांग की। ऐसा न होने पर सभासद ने बोर्ड बैठकों के बहिष्कार की चेतावनी दी।
बाबूगढ़ के सभासद अंकित जोशी ने अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट को बताया कि बाबूगढ़ और लक्ष्मणपुर का नगर पालिका में विलय हुए आठ वर्ष बीत चुके हैं। वार्ड में अब सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। बताया कि कई बार यह मुद्दा बोर्ड बैठक में उठाया गया। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नियमित रूप से सफाई कर्मचारियों को नहीं भेजा जा रहा है। कूड़ा वाहन भी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहा है। जबकि, प्रत्येक दिन का शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह बोर्ड बैठकों का बहिष्कार करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में नंदिनी शर्मा, गौरव शर्मा, सौरभ उनियाल, आयुष मनवाल, ललित मोहन पांडे, रजत निषाद, विशाल निषाद आदि शामिल रहे।