फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for electricity in Uttarakhand has increased but production is not increasing

Uttarakhand: प्रदेश में बिजली की मांग तो बढ़ी, लेकिन नहीं बढ़ पा रहा उत्पादन, हाइड्रो पावर की परियोजनाएं अधूरी

Fri, 14 Mar 2025 02:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Mar 2025 02:19 PM IST
सार

3 साल में बिजली की मांग करीब 500 करोड़ यूनिट सालाना बढ़ गई लेकिन उत्पादन वहीं का वहीं है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में ऊर्जा विभाग ने इसके पीछे मुख्य कारण जल विद्युत परियोजनाओं की चुनौती को भी बताया है। 

विज्ञापन
Demand for electricity in Uttarakhand has increased but production is not increasing
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में बिजली की मांग के सापेक्ष उत्पादन अभी तक उत्साहजनक नहीं हो पाया है। हाइड्रो पावर की परियोजनाएं कानूनी पचड़ों में फंसने के चलते ऊर्जा प्रदेश का सपना अब तक अधूरा है। खुद ऊर्जा विभाग भी ये मानता है कि जल विद्युत परियोजनाएं अटकने से राज्य को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


वर्षवार राज्य में बिजली का उत्पादन और मांग देखें तो स्थिति स्पष्ट होती है। 13 साल में बिजली की मांग करीब 500 करोड़ यूनिट सालाना बढ़ गई लेकिन उत्पादन वहीं का वहीं है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में ऊर्जा विभाग ने इसके पीछे मुख्य कारण जल विद्युत परियोजनाओं की चुनौती को भी बताया है। राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण ने वर्ष 2010 में 1461 मेगावाट की परियोजनाएं रोक दी थीं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अलकनंदा और भागीरथी नदी घाटी में 2945 मेगावाट की 24 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने उत्तरकाशी से गंगोत्री तक के क्षेत्र को इको सेंसेटिव जोन घोषित किया, जिससे यहां प्रस्तावित 1743 मेगावाट की जल विद्युत परियोजनाएं भी लटक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Dehradun Car Accident: मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने निकला था मामा, चार मजदूरों के लिए काल बनी कार, गिरफ्तार

सु्प्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में वर्तमान में 70 में से 4797 मेगावाट की 44 जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर रोक लगी हुई है। इस कारण राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऊर्जा प्रदेश की परिकल्पना धरातल पर पूरी नहीं हो रही है।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed