फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   demand for construction of security wall

Dehradun News: सुरक्षा दीवार लगाने की मांग

Sun, 22 Dec 2024 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
demand for construction of security wall
फोटो-
विज्ञापन

त्यूणी। ग्राम पंचायत कुलाह में लगाए जा रहे भारत संचार निगम के टावर से सेब के बागों को खतरा बताते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवार लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने समस्या की शिकायत बीएसएनएल के अधिकारियों व उप जिलाधिकारी से की है। ग्राम कुलाह में इन दिनों बीएसएनएल टावर लगाने का काम चल रहा है। टावर लगाने के लिए जेसीबी से खुदाई किए जाने से आसपास के बाग व खेतों को खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण कमालचंद, छज्जू राम शर्मा, जय लाल शर्मा ने बीएसएनएल के अधिकारियों व उपजिलाधिकारी को दी गई शिकायत में कहा है कि जिस स्थान पर टावर निर्माण किया जा रहा है वह भूमि अत्यंत ढालदार है। टावर निर्माण के लिए जेसीबी से अत्यधिक खुदाई करने से आसपास के खेतों की मिट्टी भी खिसक रही है। उन्होंने बताया कि पहले अधिकारी सुरक्षा दीवार लगाने की बात कह रहे थे लेकिन अब वह आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्या व नुकसान को देखते हुए टावर के चारों ओर की भूमि पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक सतीश गर्ग ने बताया कि किसानों की शिकायत को देखते हुए मौके पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed