फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for appointment on downgraded Principal

डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पर नियुक्ति की मांग उठाई

Sat, 13 Feb 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for appointment on downgraded Principal
अर्हता पूरी करने वाले शिक्षकों को डाउनग्रेड प्रधानाचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर अशासकीय स्कूलों के शिक्षक खुलकर सामने आ गए हैं। कहा कि शासन द्वारा जारी आदेश के कारण शिक्षक लाभ से वंचित हो रहे हैं। इसे लेकर राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ देहरादून व उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने निदेशक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, महामंत्री अनिल कुमार नौटियाल व उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक के नेतृत्व में संगठनों के सदस्य निदेशक आरके कुंवर व मुख्य शिक्षाधिकारी आशारानी पैन्यूली से मिलने पहुंचे। अनिल नौटियाल ने कहा कि अशासकीय स्कूलों में कई शिक्षक अर्हता पूरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डाउनग्रेड प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्ति से वंचित रखा जा रहा है। इससे शिक्षक उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। शासन ने इन पदों पर नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया को अपनाने का फैसला लिया है, जिससे शिक्षकों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

अवधेश कुमार कौशिक ने कहा कि वर्षों से रिक्त पदों पर वरिष्ठ शिक्षकों को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिलती रही है। शिक्षकों ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी है। लेकिन, अब शासन के इस रवैये से शिक्षक हतोत्साहित हो रहे हैं। अनिल नौटियाल ने चयन वेतनमान व सेवानिवृत्ति लाभ के साथ प्रदत्त सेवाओं से जोड़ने, 5400 ग्रेड-पे वाले शिक्षकों को बोनस देने, सोसायटी पंजीकरण की वजह से शिक्षकों के लंबित वेतन का जल्द भुगतान, कोविड काल में शिक्षकों को अतिरिक्त सेवा के बदले उपार्जित अवकाश देने की मांग भी की। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बीपी सुयाल, आरती डोबरियाल, दिनेश डोबरियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed