फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delta plus variant in Uttarakhand: First case of delta plus corona Infection found in udham singh nagar

कोरोना संक्रमण: उत्तराखंड में डेल्टा प्लस की दस्तक, ऊधमसिंह नगर में संक्रमित मिला लखनऊ का युवक

Wed, 07 Jul 2021 08:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jul 2021 08:27 PM IST
सार

टीम ने युवक के संपर्क में आए 40 लोगों के सैंपल लिए साथ ही एहतियातन एक माइक्रो और एक मेजर कंटेनमेंट जोन बना दिया है। 

विज्ञापन
Delta plus variant in Uttarakhand: First case of delta plus corona Infection found in udham singh nagar
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में बुधवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस मिला है। चाचा के घर आए लखनऊ निवासी बीटेक के छात्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी खोज में दिनेशपुर पहुंची तो पता चला कि युवक लखनऊ लौट चुका है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 100 दिन बाद एक भी संक्रमित की मौत नहीं, 77 नए मरीज मिले
विज्ञापन


यूपी के लखनऊ स्थित बलरामपुर सरकारी अस्पताल कैंपस निवासी रोहित सिंह (23) दिनेशपुर वार्ड नंबर तीन में अपने चाचा के घर आया हुआ था। उसने 29 मई को गदरपुर सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में वह कारोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर वह होम आइसोलेट रहा। आइसोलेशन की अवधि पूरा होने के बाद वह अपने घर लौट गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप पांडे ने बताया की रोहित का आरटीपीसीआर सैंपल जांच लिए एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजा गया था।

आसपास के 40 लोगों के सैंपल लिए

मंगलवार की देर शाम रोहित की जांच रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय पहुंची तो उसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई। बुधवार की दोपहर एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप पांडे पुलिस के साथ रोहित के चाचा के घर पहुंचे।

पता चला कि वह स्वस्थ होकर लखनऊ लौट गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने रोहित के चाचा के परिवार के सभी लोगों के साथ आसपास के 40 लोगों के सैंपल लिए। क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि युवक के सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है लेकिन युवक पूरी तरह स्वस्थ है।

उन्होंने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता है। इसे देखते हुए दिनेशपुर में सभी लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। इधर, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को दिनेशपुर भेजा गया है। जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का यह पहला केस है। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed