फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delimitation of Dehradun, Almora and Pithoragarh Municipal Corporation completed in Uttarakhand

निकाय चुनाव: उत्तराखंड में देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगम का परिसीमन पूरा, अधिसूचना जारी; देखें सूची

Sun, 01 Sep 2024 10:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Sep 2024 10:51 PM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए शासन ने देहरादून, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगर निगम का परिसीमन पूरा कर अधिसूचना जारी कर दी है। परिसीमन के बाद वार्डों की मतदाता सूची का नये सिरे से अपडेट किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Delimitation of Dehradun, Almora and Pithoragarh Municipal Corporation completed in Uttarakhand
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी निकाय चुनाव के लिए शासन ने देहरादून, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगर निगम का परिसीमन पूरा कर अधिसूचना जारी कर दी है। नगर निगम देहरादून के 49 वार्डों में बदलाव किया गया। जबकि 51 वार्डों का क्षेत्र यथावत रखा गया। परिसीमन के बाद वार्डों की मतदाता सूची का नये सिरे से अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन


यहां देखें देहरादून की सूची
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2024/09/01/1031-nagar-nigam-dehradun-ke-wardon-ka-navin-parishiman-compressed_66d4a2042eded.pdf
विज्ञापन


अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ को मिलाकर प्रदेश में नगर निगमों की संख्या अब 11 हो गई है। देहरादून नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। इसमें कई वार्डों में परिसीमन की शिकायत को लेकर दोबारा से परिसीमन कराया गया। 51 वार्डों में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि 49 वार्डों में कई मोहल्ले इधर से उधर किए गए। परिसीमन पूरा होने के बाद शहरी विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। हाल ही में अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ को नगर पालिका से नगर निगम बनाया गया। दोनों निगमों के परिसीमन में पूर्व की भांति नगर पालिका क्षेत्र को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें अल्मोड़ा की सूची
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2024/09/01/almora-naveen-parisiman_66d4a1cac5d37.pdf


वर्ष 2022 में नगर निगम देहरादून के वार्डों का परिसीमन हुआ था। इसको लेकर कई पार्षदों ने सवाल उठाए थे। 54 वार्ड ऐसे थे, जिसमें मानक के हिसाब से या तो वोटर कम थे या अधिक थे। इसके बाद शासन ने नगर निगम को पत्र भेजा था, इसमें परिसीमन को लेकर रिपोर्ट भेजने को कहा था। पिछले महीने नगर निगम ने परिसीमन को लेकर सुझाव, आपत्तियों को सुना था। इसके बाद परिसीमन को लेकर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके बाद शासन ने उसकी अंतिम अधिसूचना जारी कर दी। सचिव शहरी विकास नितेष झा ने बताया कि देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगम के वार्डों की परिसीमन की अधिसूचना जारी की गई। आठ निगमों का पहले ही परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

यहां देखें पिथौरागढ़ की सूची
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2024/09/01/pithoragarh-naveen-parisiman_66d4a10a0a9da.pdf

ओबीसी सर्वे को लेकर अभी स्पष्ट नहीं
नगर निगम अधिनियम संशोधन विधेयक प्रवर समिति को सौंपा गया है। देहरादून, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगर निगम में ओबीसी सर्वे परिसीमन की अधिसूचना के बाद किया जाएगा या प्रवर समिति की रिपोर्ट आने के बाद होगा। यह अभी तय नहीं है।

राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजेगा विभाग
शहरी विकास विभाग की ओर से तीन निगमों की परिसीमन की अधिसूचना जारी करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा जाएगा। आयोग की ओर से परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed