फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi youth stunts on Mussoorie Mall Road took selfie sitting on roof of car and hanging on gate

Mussoorie: माल रोड पर दिल्ली के युवकों की स्टंटबाजी, चलती कार की छत बैठ और गेट पर लटककर ली सेल्फी

Sun, 08 Oct 2023 10:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Oct 2023 10:38 PM IST
सार

माल रोड पर दिल्ली नंबर की कार में सवार युवकों के स्टंट से लोग सकते में आ गए। एक युवक चलती कार की छत पर बैठा तो दूसरा खिड़की से बाहर निकलकर सेल्फी लेता नजर आया।

विज्ञापन
Delhi youth stunts on Mussoorie Mall Road took selfie sitting on roof of car and hanging on gate
गाड़ी में स्टंट करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में स्टंटबाज बाइकर्स और कार चालक लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। माल रोड पर दिल्ली के पर्यटक कार से स्टंट करते नजर आए। युवक कार की छत पर बैठकर और खिड़की से लटककर बेखौफ स्टंट करते रहे। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया।

विज्ञापन


वीकेंड पर मसूरी में पर्यटकों की काफी भीड़ रही। माल रोड पर पर्यटक परिवार और बच्चों के साथ घूमते-फिरते दिखे। पर्यटकों के बीच कुछ बाइकर्स और कार चालकों के स्टंटबाजी से लोग परेशान दिखे। रविवार सुबह माल रोड पर दिल्ली नंबर की कार में सवार युवकों के स्टंट से लोग सकते में आ गए। एक युवक चलती कार की छत पर बैठा तो दूसरा खिड़की से बाहर निकलकर सेल्फी लेता नजर आया।

विज्ञापन

रील के चक्कर में गए हवालात: देहरादून में चौराहे पर डाली खाट, फिर लेटकर बनाया वीडियो, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की इन हरकतों पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर आक्रोश भी जताया। स्थानीय निवासी सुमित कुमार ने बताया कि माल रोड में इस तरह के स्टंटबाजी से दूसरे लोगों को परेशानी होती है। माल रोड पर काफी दबाव रहता है। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है।

स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके वाहनों को सीज किया जाएगा।
- शंकर सिंह बिष्ट, शहर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed