फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi-Yamunotri highway opened after 36 hours

Dehradun News: 36 घंटे के बाद खुला दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

Tue, 01 Jul 2025 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Yamunotri highway opened after 36 hours

विज्ञापन
36 घंटे के बाद दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से खुल गया है। यह राजमार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया था। सोमवार की सुबह जुड्डो स्थित झरने के पास गिरे पत्थरों को भी हटाकर यातायात को सुचारु करा लिया गया है।

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी के निकट भारी मलबा आने से शनिवार की शाम सात बजे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारी-कर्मचारियों ने मार्ग को खोलने का प्रयास तत्काल ही शुरू कराया था लेकिन, लगातार हो रही बारिश व मलबा गिरने की आशंकाओं के चलते सफाई का कार्य गति नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन




करीब 36 घंटे के बाद सोमवार की सुबह पांच बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला दिया गया लेकिन, इसी दौरान जुड्डो स्थित पानी के झरने के पास पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। जिससे मार्ग फिर से बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग ने पत्थरों को हटाकर सुबह सात बजे यातायात को सुचारु करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि व्यासी और जुड्डो में पानी के झरने के पास गिरे मलबे को पूरी तरह साफ करके राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग के संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी व पोकलेन तैनात की गई हैं। जिससे मार्ग बंद होने के तुरंत बाद ही मलबा हटाने का काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed