फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   delhi won from mumbai.

कोठारी के दम पर जीता दिल्ली

Wed, 01 Jun 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jun 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
delhi won from mumbai.
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चल रहे रेड बुल क्रिकेट कैंपस नेशनल टूर्नामेंट में मुंबई और दिल्ली की टीम ने अपने अपने मुकाबले जीते। मंगलवार को हुए पहले दिन के मुकाबलों में मुंबई ने हैदराबाद और दिल्ली ने लखनऊ को हराया।

विज्ञापन


अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में पहला मुकाबला दिल्ली और लखनऊ की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 190 रन बनाए।
विज्ञापन


दीपक ने खेली 106 रनों की पारी
टीम के लिये दीपक कोठारी ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली। वहीं रोहन राठी ने 40, हिमांशु राणा ने 15 और अक्षित गोमेल ने 13 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम दिल्ली की घातक गेंदबाजी के आगे 18.5 ओवरों में 85 रन ही बना सकी और दिल्ली से 105 रनों से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कोठारी को मैन ऑफ द मैच खिताब दिया गया। दूसरे मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिये ओपनर रुद्र ने 54, अमन खान ने 23 जबकि ओमकार ने 16, शुभम ने 22, खिजर डिफेडर ने 48 और शिवम ने नाबाद 34 बनाए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। मुंबई ने यह मैच 82 रनों से जीता। जीत के हीरो रहे मुंबई के आदित्य धुमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed