{"_id":"6acba4f81d26d9c6f200dc81","slug":"delhi-woman-accused-chakrata-resort-owner-of-physical-harassment-fir-register-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दिल्ली की महिला ने चकराता के रिजॉर्ट मालिक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दिल्ली की महिला ने चकराता के रिजॉर्ट मालिक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर दर्ज
Sun, 11 Oct 2026 08:39 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:39 PM IST
सार
दिल्ली निवासी महिला की शिकायत पर दिल्ली में शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि आरोपी ने रिजॉर्ट में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
- फोटो : एडोव(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
चकराता में एक रिजॉर्ट के मालिक अनुपम तोमर पर दिल्ली निवासी महिला ने यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में दिल्ली में शून्य प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसे जांच के लिए चकराता हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार, दिल्ली निवासी महिला की शिकायत पर दिल्ली में शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पौड़ी: पाबौ में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी, पति सेना में तैनात
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामताल रिजॉर्ट में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की विवेचना महिला हेल्पलाइन की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा शाह को सौंपी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन