फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   delhi tourist slip in ganga river at rishikesh

'गंगा में फिसली युवती, देखती रही पुलिस'

Mon, 04 Aug 2014 09:15 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 04 Aug 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
delhi tourist slip in ganga river at rishikesh

ऋषिकेश में गंगा के किनारे फोटो खिंचवाने के दौरान पैर फिसलने से तेज बहाव की चपेट में आकर एक युवती डूबने लगी।

विज्ञापन


बचाने के प्रयास में बहन और भाई भी बहने लगे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय युवक और कांवड़ियों ने जान पर खेलते हुए तीनों को बाहर निकाला। तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार दोपहर हरीश सेठी निवासी सागरपुर, नई दिल्ली परिवार के साथ घूमने स्वर्गाश्रम क्षेत्र आए।

इस दौरान नाव घाट पर उनकी बड़ी बेटी प्रीति शर्मा (26) घाट के किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगी, तभी उसका पांव फिसला और वह तेज धारा में बहने लगी।

बचाने के लिए भाई-बहन कूदे

delhi tourist slip in ganga river at rishikesh

यह देख उसकी बहन सिमरन (16) और चचेरा भाई जतिन (20) उसे बचाने के लिए धारा में उतर गए। मगर बहाव तेज होने से वे भी डूबने लगे।

परिजनों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। घाट पर मौजूद स्थानीय युवक छोटे लाल और कुछ कांवड़िये नदी में कूद पड़े। करीब आठ सौ मीटर दूर लक्ष्मीनारायण घाट पर तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमाशबीन बनी रही पुलिस

delhi tourist slip in ganga river at rishikesh

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हरीश सेठी ने आरोप लगाया कि तीनों को डूबता देखकर उन्होंने घाट पर मौजूद महिला और पुरुष कांस्टेबल से मदद की गुहार लगाई, लेकिन मदद के बजाय वे जेब में हाथ डाले खड़े रहे।

इसी दौरान छोटे लाल और कांवड़िये फरिश्ता बनकर आए और बच्चों को जान पर खेलकर बचा लिया। हरीश सेठी ने बताया कि सूचना के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में जल पुलिस के जवान तीनों को बाइक पर बिठाकर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed