फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Rain: 10 lakh Rupees Financial Help by anil baluni to Kundan's family Who died in Water Logging

सांसद अनिल बलूनी की पहल से दिल्ली जलभराव में डूबे कुंदन के परिवार को मिली 10 लाख की आर्थिक मदद

Mon, 20 Jul 2020 11:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jul 2020 11:55 PM IST
सार

  • दिल्ली में डूबने से हुई थी मौत, दिल्ली के एलजी ने मंजूर की मदद

विज्ञापन
Delhi Rain: 10 lakh Rupees Financial Help by anil baluni to Kundan's family Who died in Water Logging
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल रंग लाई। दिल्ली में एक ओवरब्रिज के नीचे हुए जलभराव में डूबने से पिथौरागढ़ के कुंदन सिंह की मौत के मामले में उपराज्यपाल दिल्ली अनिल बैजल ने 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

विज्ञापन


यह चेक जल्द ही पिथौरागढ़ जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के घर जाकर उपलब्ध कराएगा। ताकि कुंदन की विधवा व उसकी बेटियों को दिल्ली आने की परेशानी न उठानी पड़े। उप राज्यपाल अनिल बैजल ने चेक के बारे में भाजपा सांसद अनिल बलूनी को फोन पर जानकारी दी है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नौताश निवासी कुंदन सिंह दिल्ली में मालवाहक वाहन छोटा हाथी चलाकर अपनी जीविका चलाते थे। रविवार सुबह नई दिल्ली के मिंटो रोड ब्रिज के नीचे हुए जलभराव में उनकी वाहन समेत डूबने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत होने की खबर मिलते ही राज्य से भाजपा राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से फोन पर बात की। इसके बाद सांसद ने उपराज्यपाल को पत्र लिख कर गरीब परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का अनुरोध किया था। 

उनकी पहल पर उप राज्यपाल अनिल बैजल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक कुंदन के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 10 लाख रुपये का चेक तैयार कराया। सांसद के सुझाव पर अब यह चेक पिथौरागढ़ जिला प्रशासन मृतक की पत्नी को घर जाकर देगा। वजह कि परिवार दिल्ली आकर चेक लेने की स्थिति में नहीं है। 56 वर्षीय कुंदन सिंह के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी और 24 तथा 12 वर्ष की दो पुत्रियां हैं। पूरे परिवार का भार उसके कंधों पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed