फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie: Delhi Old Age Tourist Dead Body found in Hotel Room

मसूरी: होटल के कमरे में मिला दिल्ली के वृद्ध पर्यटक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 22 Feb 2020 08:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Feb 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie: Delhi Old Age Tourist Dead Body found in Hotel Room
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मसूरी में मालरोड स्थित एक होटल में पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पर्यटक दिल्ली का रहने वाला था। प्रथमदृष्टया उसकी मृत्यु हृदयघात से होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जसविंदर भट्टी (60) निवासी पंजाबी बाग दिल्ली के रूप में हुई। कोतवाल मसूरी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि भट्टी बृहस्पतिवार को दिल्ली से मसूरी आए थे।
विज्ञापन


सुबह होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कर्मचारियों ने वहां पुलिस बुलाई और कमरे का दरवाजा खोला। देखा कि अंदर जसविंदर भट्टी मृत अवस्था में पड़े थे। भट्टी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में दिल्ली की वकील से मारपीट, छेड़छाड़ 

दिल्ली से मुकदमे की पैरोकारी को आई महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़ित का कहना है कि एसडीएम कार्यालय में घुसकर हमलावरों से जान बचाई। इस मामले में एक पूर्व सीएम के सलाहकार रहे राजीव जैन समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि वह 19 फरवरी को अपने मुवक्किल का पक्ष रखने एसडीएम सदर की कोर्ट में आई थी। इसी दौरान कोर्ट के बाहर दूसरे पक्ष के राजीव जैन, उनके बेटे अक्षय जैन और अहसान ने रोक कर गाली-गलौज शुरू कर दी। धमकी दी कि यदि मुकदमे में हस्तक्षेप बंद नहीं किया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट करते हुए लज्जा भंग करने की कोशिश की। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राजीव जैन एक पूर्व सीएम के सलाहकार बताए गए हैं। बताया जा रहा है राजीव जैन और रिपोर्ट दर्ज कराने वाली अधिवक्ता के मुवक्किल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed