{"_id":"6832d94c67a5b01c250f9f4b","slug":"delhi-haridwar-highway-our-lane-made-one-way-near-mangalore-vehicles-diverted-long-traffic-jam-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हरिद्वार हाईवे: मंगलौर के पास फोरलेन को किया वन वे, वाहनों को किया डायवर्ट, लगा तीन किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे: मंगलौर के पास फोरलेन को किया वन वे, वाहनों को किया डायवर्ट, लगा तीन किमी लंबा जाम
Sun, 25 May 2025 02:23 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 25 May 2025 02:23 PM IST
सार
नगला इमरती में हाईवे पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका गया है। वहीं, वाहनों को लक्सर की ओर डयवर्ट किया गया है। डाइवर्जन करने से टी प्वाइंट के चलते कई लेन बनाकर बनाकर खड़े हैं जिससे जाम की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
रुड़की में जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंगलौर के पास हरिद्वार जाने के लिए फोरलेन को पुलिस प्रशासन ने रविवार को वन वे कर दिया है। इस वजह से वाहनों को हरिद्वार जाने के लिए तीस किलोमीटर घुमाकर भेजा जा रहा है। ऐसे में रोडवेज चालको ने डाइवर्जन से जाने के लिए इंकार कर दिया है। जिसके चलते यहां अफरा तफरी का महौल बना हुआ है। कुछ ड्राइवरों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं, वन वे होने से यहां करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम भी लगा है। जिससे यात्रियों को भी परेशान हो रही है।
विज्ञापन
समर हत्याकांड: बरात में स्नो स्प्रे डालने पर बदला लेने के लिए चाकू से गोदकर की थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नगला इमरती में हाईवे पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका गया है। वहीं, वाहनों को लक्सर की ओर डयवर्ट किया गया है। डाइवर्जन करने से टी प्वाइंट के चलते कई लेन बनाकर बनाकर खड़े हैं जिससे जाम की समस्या हो रही है।
विज्ञापन