फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samar murder case crime by stabbing knife to take revenge for spraying snow spray in wedding five arrested

समर हत्याकांड: बरात में स्नो स्प्रे डालने पर बदला लेने के लिए चाकू से गोदकर की थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 10:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 May 2025 10:35 PM IST
सार

बरात मुजफ्फरनगर गई थी। इस दौरान स्नो स्प्रे डालने को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार तड़के करीब एक बजे बरात वापस आई तो आरोपियों ने समर खान, समद, उवैस व सलमान पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था।

विज्ञापन
Samar murder case crime by stabbing knife to take revenge for spraying snow spray in wedding five arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

समर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बरात में हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए चाकू से गोदकर समर की हत्या करने के साथ तीन अन्य को घायल किया था। आरोपियों में शाह आलम, अब्दुल रहमान, फैजू, अमन, गुलजार शामिल हैं।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पठानपुरा से मंगलवार शाम को एक बरात मुजफ्फरनगर गई थी। इस दौरान स्नो स्प्रे डालने को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार तड़के करीब एक बजे बरात वापस आई तो आरोपियों ने समर खान, समद, उवैस व सलमान पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


समर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकुओं को बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar: चार साल की बच्ची की मां से थे अवैध संबंध, पिटाई हुई तो मासूम की बेरहमी से हत्या कर लिया बाप से बदला

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि बरात में स्नो स्प्रे डालने पर विवाद हो गया था। उस समय तो मामला शांत करा दिया गया था। वापसी के दौरान बस में फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने बस से ही फोन कर अपने साथियों को मामले की जानकारी देने के साथ ही बस से उतरते ही हमला करने को कहा था। बताया गया है कि जैसे ही बरात वापस मोहल्ले में पहुंची तो पहले से तैयार बैठे आरोपियों ने समर व तीन अन्य पर चाकुओं से हमला कर दिया था। इसमें समर की मौत हो गई थी।

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि हत्यारोपी शाह आलम निवासी हनुमान चौक मुजफ्फरनगर हाल निवासी मंगलौर, अब्दुल रहमान निवासी पठानपुरा मंगलौर, फैजू निवासी मुजफ्फरनगर हाल निवासी मंगलौर, अमन उर्फ साहिल निवासी हापुड़ हाल निवासी मंगलौर, गुलजार निवासी पठानपुरा मंगलौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शाह आलम व अमन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed