फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   delhi girl nisha become kanwar By the grace of lord Shiva

भोलेनाथ ने मेरे भाई को जेल से छुड़ाया, पढ़ें दिल्ली की इस लड़की की कहानी...

Fri, 14 Jul 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की Updated Fri, 14 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
delhi girl nisha become kanwar By the grace of lord Shiva
nisha

दिल्ली की एक युवती ने बताया कि उसने मन्नत मांगी थी कि उसका भाई जेल से छूट जाए। ऐसा हो गया। इसलिए कांवड़ लेकर पहुंची हूं। पढ़ें, इस बहन की पूरी कहानी...

विज्ञापन


यह कहना है आनंदविहार दिल्ली निवासी निशा का। निशा कहती हैं कि मारपीट के मामले में पुलिस ने उसे झूठा फंसाकर जेल भेज दिया था।

उस दौरान मैने मन्नत मांगी थी कि भाई बरी होगा तो कांवड़ लेकर जाऊंगी। भोलेनाथ ने भाई को बरी कर दिया इसलिए पहली बार कांवड़ लेकर आई हूं और हरिद्वार से जलभरकर वापस दिल्ली में भोलेनाथ का जलाभिषेक करना है।

विज्ञापन

पति की कावंड लेकर हर साल आने वाली संतोष की कहानी...

delhi girl nisha become kanwar By the grace of lord Shiva
santosh sharma

दिल्ली गोकुलपुर से आई संतोष शर्मा का कहना है कि पति सरकारी सेवा में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था, जो पहले से ही कांवड़ लेकर हरिद्वार आता था।

इसी दौरान 2005 में नौकरी छूटने पर वह विचलित हो चुका। इसके बाद मैं कांवड़ लेकर हरिद्वार आई थी, जिसके बाद पति को दुबारा कोर्ट के आदेश पर नौकरी मिली, लेकिन लंबे समय तक पति का साथ नहीं रहा। 

दो साल बाद 2007 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद से पति की कांवड़ लेकर मैं हर साल हरिद्वार आती हूं। जब तक जीवन है भोले की सेवा करती रहूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed