Delhi Dehradun Vande Bharat: नरमू के विरोध के बीच शुरू हुआ ट्रेन का संचालन, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Delhi Dehradun Vande Bharat Express News: दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन में चीयर कार यानी कुर्सी यान और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो गया। लेकिन, पहले ही दिन ट्रेन कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच रवाना हुई। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की देहरादून शाखा से जुड़े कर्मचारी ट्रेन के लोको पायलट समेत तमाम कर्मचारी बदलने से खफा हैं। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
Delhi Doon Vande Bharat: शताब्दी के किराये से 40 रुपये अधिक देकर पहुंच जाएंगे दिल्ली, पढ़ें किराए की सूची
उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह सात बजे दिल्ली जाने के लिए तैयार थी। लेकिन, एक घंटे पहले ही नरमू से जुड़े कर्मचारी रेलवे ट्रैक पर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। शाखा सचिव उग्रसेन सिंह ने कहा, जब देहरादून में ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेंस है तो यहीं के लोको पायलट से ही ट्रेन का संचालन कराना चाहिए। नरेश गुरुंग ने कहा, केंद्र की व्यवस्था के हिसाब से ट्रेन के संचालन का जिम्मा देहरादून को दिया जाए।
पहले ही दिल्ली के कर्मचारियों के पास दून के मुकाबले 40 फीसदी अधिक ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी है। चेतावनी दी कि इस व्यवस्था को जल्द बराबर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में तेजिंदर सिंह, राकेश नौटियाल, नितिन शर्मा, संजीव अरोड़ा, गंगा चरण, विनोद नौटियाल, धनी राम, कुलदीप रतुरी, राम सोच, गिरीश प्रसाद, जय प्रकाश मौजूद रहे।
सात जून तक वेटिंग
पहले दिन आनंद विहार के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस की सभी सीटें फुल रहीं। अगले कुछ दिनों तक भी वेटिंग है। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया, दून से आनंद विहार टर्मिनल तक के लिए सभी सीटें सात जून तक बुक हो गई हैं। सोमवार को सुबह सात बजे दून से निकली ट्रेन 11:45 पर आनंद विहार पहुंची। दून से ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी छह दिन किया जाएगा।