{"_id":"600eec1ba8deab1c9a03c499","slug":"delhi-dehradun-pantnagar-flight-will-start-from-1st-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फरवरी से शुरू होगी दिल्ली-देहरादून-पंतनगर फ्लाइट, घने कोहरे में लो-विजिबिलिटी के चलते हुई थी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फरवरी से शुरू होगी दिल्ली-देहरादून-पंतनगर फ्लाइट, घने कोहरे में लो-विजिबिलिटी के चलते हुई थी निरस्त
Mon, 25 Jan 2021 09:40 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
उड़ान
- फोटो : pixabay
घने कोहरे में लो-विजिबिलिटी के चलते पिछले साल नौ दिसंबर से निरस्त दिल्ली-दून-पंतनगर हवाई सेवा 50 दिन बाद एक फरवरी से संचालित हो रही है। जबकि एयर इंडिया ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इसे पांच दिन निरस्त करने के बाद गत 16 जनवरी से दोबारा संचालित करने की बात कही थी।
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव पुनेठा ने बताया कि अब रिवाइज शेड्यूल के तहत पहली फरवरी से यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10.50 बजे उड़ान भरकर 11.20 बजे देहरादून, देहरादून से 11.50 बजे चलकर 12.30 बजे पंतनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में यह फ्लाइट पंतनगर से दोपहर एक बजे उड़ान भरकर एक बजकर 40 मिनट पर देहरादून और फिर देहरादून से दो बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरकर दो बजकर 40 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
देहरादून से चंडीगढ़ और हिसार के लिए एयर टैक्सी योजना होगी शुरू
देहरादून एयरपोर्ट से जल्द ही चंडीगढ़ और हिसार के लिए एयर टैक्सी योजना शुरू होगी। इस टैक्सी में तीन लोग यात्रा कर सकेंगे। इसका प्रति सवारी किराया करीब ढाई हजार रुपये होगा। यह खुलासा हाल ही में देहरादून हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट को देश का नंबर वन एयरपोर्ट बनाने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण और विकास कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने एयरपोर्ट के सीएसआर फंड से एक हिमालय लाइब्रेरी स्थापित करने और स्थानीय स्कूलों का विकास में योगदान देने को भी कहा। बैठक में एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने मांग की कि लच्छीवाला टोल बैरियर पर एयरपोर्ट के कर्मचारियों का मासिक पास बनाए जाए। एयरपोर्ट पर बीएसएनल की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए भी निशंक ने राज्यमंत्री संजय धोत्रे से फोन पर बात की।