{"_id":"57846d674f1c1b177a13e107","slug":"delhi-dehradun-highway-closed-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! मंगलवार से बंद रहेगा दिल्ली-देहरादून हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! मंगलवार से बंद रहेगा दिल्ली-देहरादून हाईवे
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 Jul 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
हाईवे
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यात्रा करनी है तो ट्रैफिक प्लान देखकर घर से निकलें। हाईवे मंगलवार दोपहर दो बजे से 13 जुलाई शाम चार बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
इस मार्ग का यातायात हरिद्वार और हरबर्टपुर के रास्ते निकाला जाएगा। मंगलवार रात मां डाट काली मंदिर पर जागरण और बुधवार को भंडारे के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
डाट काली मंदिर पर 12 जुलाई की रात को जागरण और 13 जुलाई को भंडारा होना है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में मौजूद रहेगी। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि 12 जुलाई को दोपहर दो बजे से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगले दिन 13 जुलाई शाम चार बजे के बाद यातायात सुचारु हो पाएगा। आईएसबीटी देहरादून से सहारनपुर, रुड़की, दिल्ली जाने वाला यातायात हरिद्वार के रास्ते जाएगा। दून आने वाला ट्रैफिक भी इसी मार्ग से शहर में प्रवेश करेगा। सहारनपुर से आने वाला यातायात कलसिया से हरबर्टपुर होते हुए देहरादून आएगा।
Published By : Nirmala Suyal