{"_id":"576036bc4f1c1b4b2511b7d0","slug":"delhi-boy-swept-away-in-ganga-at-devprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग घूमने आया दिल्ली का युवक गंगा में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग घूमने आया दिल्ली का युवक गंगा में बहा
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
चारों दोस्त नदी में नहाने उतरे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम स्थल पर स्नान करते समय पैर फिसलने से तेज बहाव की चपेट में आकर एक युवक बह गया। पुलिस गंगा के दोनों किनारों पर युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी देवेंद्र भारद्वाज, पुनीत कुमार, महेश, यतेंद्र मोहन व शाहरुख देवप्रयाग घूमने आए थे।
विज्ञापन
नहाते वक्त फिसला पैर
मंगलवार सुबह वे देवप्रयाग पहुंचे। यहां पांचों दोस्त करीब नौ बजे नहाने के लिए संगम स्थल गए। नहाते वक्त शाहरुख खान (22) पुत्र फरवा खान निवासी पालम कॉलोनी दिल्ली पांव फिसलने से गंगा की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान वह गंगा नदी के मोटर पुल तक दिखता रहा। पुलिस युवक की तलाश में गंगा के दोनों ओर सर्च अभियान चला रही है। गौरतलब बात यह है कि गंगा दशहरा होने के बावजूद नगर पंचायत और पुलिस की ओर से संगम स्थल पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन