Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deities were installed in the new palanquin

Dehradun News: नई पालकी में देवचिह्नों को कराया विराजमान

Mon, 25 Aug 2025 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Deities were installed in the new palanquin
देव पालकी को स्नान कराने ले जाते श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक
न्याय के प्रतीक छत्रधारी चालदा महासू देवता की नवनिर्मित पालकी को रविवार को विधि-विधान से शाही स्नान कराया गया। इस दौरान ढोल-दमाऊ की थाप व रणसिंघों की गूंज के बीच देवता के जयकारे गूंजते रहे। शाही स्नान के बाद देवचिह्नों को पालकी में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शुभ लग्न के अनुसार खत शैली के दोहा गांव में विराजमान छत्रधारी चालदा महासू देवता की सोने और चांदी से नवनिर्मित पालकी को रविवार सुबह सात बजे फूल मालाओं से सुसज्जित करके यमुना स्थित सिसई नामक देवस्रोत में शाही स्नान के लिए ले जाया गया। 11 बजे शाही स्नान करने के बाद देव पालकी दोऊ, मटियावा, झूसोऊ गांव होते हुए दोहा गांव स्थित मंदिर परिसर में पहुंची। यहां पूजा-अर्चना कर देवचिह्नों को नवनिर्मित पालकी में विराजमान कराया गया। करीब चार बजे देव पालकी मंदिर में स्थापित की गई। 27 अगस्त की सुबह जागड़े के दिन एक बार फिर देव पालकी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए निकाली जाएगी। इस मौके पर मंदिर के पुजारी संजय जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, भंडारी इंद्र सिंह चौहान, महावीर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, रघुवीर सिंह तोमर, महावीर सिंह तोमर, माया राम, परम सिंह, जब्बर सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed