फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehrdaun Amar ujala Ramleela Awards 2019 Voting result

अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड: दून के नकुल सर्वश्रेष्ठ राम, ऋषिकेश की सान्या बेस्ट सीता

Wed, 09 Oct 2019 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Oct 2019 09:04 AM IST
सार

  • अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड घोषित, पर्वतीय रामलीला कमेटी धर्मपुर को सर्वश्रेष्ठ रामलीला ओवरऑल अवॉर्ड
  • जनता और ज्यूरी की राय के आधार पर घोषित हुए अवॉर्ड

विज्ञापन
dehrdaun Amar ujala Ramleela Awards 2019 Voting result
ये हैं विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला परंपरा के अनाम कलाकारों को नई पहचान दिलाने के लिए आयोजित हुई ‘अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड’ प्रतियोगिता के नतीजे आ गए हैं। दून की पर्वतीय रामलीला कमेटी धर्मपुर के नकुल बधानी सर्वश्रेष्ठ राम घोषित किए गए। पर्वतीय रामलीला कमेटी धर्मपुर को पूरे जिले में ओवरऑल बेस्ट रामलीला का अवॉर्ड भी मिला है। रामलीला के राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण रूप के साथ ही रामलीला से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों में जनता और ज्यूरी की पसंद के आधार पर यह अवॉर्ड तय किए गए हैं।

विज्ञापन


रामलीला के लिए अमर उजाला ने इस साल से 11 श्रेणियों में अवॉर्ड की घोषणा की थी। इसके लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर ऑनलाइन वोटिंग, जनता से वॉट्स एप पर वोटिंग के साथ ही अमर उजाला की ओर से ज्यूरी टीमें भी अलग-अलग रामलीला में गईं। सर्वश्रेष्ठ रावण रूप श्रेणी में दो अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। इनमें से एक अवॉर्ड जनता की वोटिंग और दूसरा अवॉर्ड ज्यूरी की पसंद के आधार पर दिया जा रहा है। सर्वश्रेष्ठ हनुमान रूप की श्रेणी में दो किरदार एक ही स्थान पर रहे हैं। अवॉर्ड पाने वाले सभी प्रतिभागियों को जल्द ही एक कार्यक्रम में अवॉर्ड दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

 

इन्हें मिले अवॉर्ड:-

सर्वश्रेष्ठ राम रूप : नकुल बधानी, पर्वतीय रामलीला कमेटी, धर्मपुर  
सर्वश्रेष्ठ सीता रूप : सान्या सचदेवा, श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश 
सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मण रूप : यीतेंद्र कश्यप, नवयुवक रामलीला समिति, डाकपत्थर, विकासनगर 
सर्वश्रेष्ठ हनुमान रूप : रोशनलाल प्रजापति, श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश और नंदन कुमार, रामलीला समिति, नेहरू बाजारा, डाकपत्थर, विकासनगर
सर्वश्रेष्ठ रावण रूप : भारतेंदु शंकर पांडेय, सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी, ऋषिकेश
रावण, ज्यूरी च्वाइस अवॉर्ड : संदीप दहला, पर्वतीय रामलीला कमेटी, धर्मपुर, देहरादून
सर्वश्रेष्ठ लीला निर्देशन : श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश
सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा : श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश
सर्वश्रेष्ठ लीला संगीत : रामलीला कला समिति, झंडाबाजार, देहरादून
सर्वश्रेष्ठ चौपाई वाचन : पर्वतीय रामलीला कमेटी, धर्मपुर
सर्वश्रेष्ठ रामलीला ओवरऑल : पर्वतीय रामलीला कमेटी, धर्मपुर
अमर उजाला रामलीला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : रोहताश पाल, 76 वर्ष-सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी, ऋषिकेश- वर्ष 1955 से रामलीला कर रहे हैं। पहले किरदार अदा करते थे। इनकी तीन पीढ़ियां रामलीला कर रही हैं।

यह थे ज्यूरी 

प्रदीप घिल्डियाल, वरिष्ठ रंगकर्मी
हरीश भट्ट, वरिष्ठ रंगकर्मी
बीना अग्रवाल, भरतनाट्यम गुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed