फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehraun news: fraud active during corona curfew

देहरादून : कर्फ्यू में लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग, साइबर थाने में दर्ज की गईं तीन शिकायतें 

Fri, 21 May 2021 12:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 May 2021 12:09 PM IST
सार

एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने फोन कर खुद को फोन-पे का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। विश्वास में लेकर उनके खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली।

विज्ञापन
dehraun news: fraud active during corona curfew
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

कोविड कर्फ्यू के दौरान घरों में बैठे लोगों की जेब पर साइबर ठगों की निगाहें हैं। ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर थाने में तीन शिकायतें दर्ज की गईं। सभी शिकायतें को जीरो एफआईआर पर दर्ज कर संबंधित थानों को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.01 लाख रुपये 

जयप्रकाश निवासी गढ़ी कैंट ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें पिछले दिनों एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट बढ़ाने की बात कही। उसने क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी ले ली। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर 1.01 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


खाते से निकाले 98 हजार रुपये 

एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने फोन कर खुद को फोन-पे का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। विश्वास में लेकर उनके खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद बातों ही बातों में ओटीपी भी पूछ लिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की फेसबुक आईडी पर भेजे मैसेज 

शहर निवासी एक महिला ने साइबर थाने को शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि उनके फेसबुक पर अलग-अलग आईडी से कई अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। इनमें कुछ वीडियो आदि भी शामिल हैं। साइबर थाने में इस संबंध में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed